स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बदली ममता की रणनीति, TMC करेगी समर्थन

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना रुख बदल लिया है। पहले इस प्रस्ताव से दूरी बनाए रखने वाली टीएमसी अब आधिकारिक तौर पर कांग्रेस के प्रस्ताव का समर्थन करेगी। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी के सांसद अब सदन में स्पीकर के खिलाफ मतदान करेंगे।

सियासी समीकरण और वजह: 10 फरवरी को राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोकने के आरोप में कांग्रेस ने स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोला था। तब सपा, राजद और द्रमुक जैसे दलों ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन टीएमसी ने दूरी बनाए रखी थी। अभिषेक बनर्जी ने तब कहा था कि स्पीकर को थोड़ा समय दिया जाना चाहिए। हालांकि, अब बंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल के तबादले और चुनाव आयोग के साथ चल रहे विवाद के बीच ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। सोमवार, 9 मार्च को बजट सत्र के दूसरे भाग में यह मुद्दा गरमा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *