राष्ट्रपति के अपमान पर अमित शाह का कड़ा रुख: बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम ५ बजे तक मांगी रिपोर्ट!
March 8, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुए विवाद ने अब दिल्ली और कोलकाता के बीच बड़ी जंग का रूप ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पत्र लिखकर आज शाम ५ बजे तक पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है।
क्या है मामला? शनिवार को राष्ट्रपति ने सिलीगुड़ी में नाराजगी जताई थी कि उन्हें कार्यक्रम करने से रोका गया। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते हुए कहा कि शायद वह उनसे नाराज हैं। इस पर पीएम मोदी ने तृणमूल सरकार पर ‘मर्यादा लांघने’ का आरोप लगाया, वहीं ममता बनर्जी ने इसे ‘चुनावी राजनीति’ करार दिया। राष्ट्रपति के स्वागत में किसी मंत्री के न होने को गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। अब ५ बजे की डेडलाइन के बाद केंद्र क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।