जलपाईगुड़ी में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह: भीड़ के हत्थे चढ़ा यूपी का युवक, पुलिस ने बचाई जान!
March 8, 2026

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक बार फिर ‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने तनाव पैदा कर दिया। शनिवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे गरालबाड़ी इलाके में एक हिंदी भाषी युवक को संदिग्ध रूप से घूमते देख ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते इलाके में भीड़ जमा हो गई और युवक के साथ बदसलूकी की कोशिश की गई। हालांकि, कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी इस युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें।