सिलेंडर में लगी आग! महिला दिवस पर ₹६० महंगा हुआ रसोई गैस, टीएमसी का सड़क पर जोरदार प्रदर्शन!
March 8, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ६० रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे कोलकाता में अब एक सिलेंडर की कीमत ९३९ रुपये हो गई है। इसके विरोध में तृणमूल कांग्रेस की महिला विंग ने कोलकाता के वार्ड १५ में अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर मिट्टी का चूल्हा जलाकर और खाली सिलेंडरों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य सरकार ‘लक्ष्मी भंडार’ के जरिए महिलाओं को आर्थिक मदद दे रही है, जबकि केंद्र सरकार गैस के दाम बढ़ाकर वह पैसा छीन रही है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी ११४.५० रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब इसकी कीमत १९९९ रुपये हो गई है।