“ममता ने शायद नाराजगी में दूरी बनाई”: राष्ट्रपति के दौरे पर मचा सियासी घमासान, केंद्र सख्त!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिलीगुड़ी दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन और कार्यक्रम स्थल में बदलाव को लेकर विवाद गहरा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए राज्य के मुख्य सचिव से आज शाम तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा के पास गोसाईंपुर में 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन में भाग लिया था। उन्होंने कार्यक्रम स्थल बदलने पर खुलेआम असंतोष जताया। सम्मेलन के बाद, राष्ट्रपति खुद बिधाननगर के उस मूल स्थान पर गईं जहां पहले कार्यक्रम तय था। वहां की व्यवस्था देखकर उन्होंने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, “प्रशासन ने कहा था कि वहां पर्याप्त जगह नहीं है, जबकि यहां बहुत बड़ी जगह है और अधिक लोग शामिल हो सकते थे।”

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, “ममता मेरी छोटी बहन जैसी हैं। पता नहीं, शायद किसी नाराजगी की वजह से वह नहीं आईं।” वहीं, संथाली संगठनों का आरोप है कि प्रशासन ने अंतिम समय में अनुमति रद्द कर दी, जिसके कारण कार्यक्रम को 32 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करना पड़ा, जिससे कई प्रतिभागी वहां नहीं पहुंच सके। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए राष्ट्रपति के पद का इस्तेमाल कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *