खौफनाक: दो दशक पहले पत्नी की हत्या, अब किशोर को मारकर किया मांस भक्षण! दमोह में सनसनी

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सामान्या गांव में एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक युवक पर आरोप है कि उसने 16 वर्षीय किशोर भरत विश्वकर्मा की हाथौड़े से कुचलकर हत्या कर दी और इसके बाद उसने किशोर का खून पिया और उसका मांस खाया।

पुलिस के अनुसार, भरत अपनी बहन के ससुराल जा रहा था, तभी गुड्डा पटेल नामक आरोपी ने पीछे से हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे की रॉड और हाथौड़े से भरत के सिर पर वार किए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हत्या के बाद आरोपी ने किशोर के शव के साथ बर्बरता की और उसका मांस व मष्तिष्क खाया।

आरोपी के पास पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। करीब 20 साल पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी, जिसके लिए वह जेल गया था और दो साल पहले ही बाहर आया था। हत्या के बाद वह पास के एक खेत में छिप गया था। पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *