बुमराह को लेकर नहीं है कोई तनाव, फाइनल से पहले बोले फिन एलेन – ‘मैं अपनी गेम पर फोकस कर रहा हूं’

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने वाले फिन एलेन इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल एलेन को रोकने के लिए करेंगे। लेकिन, कीवी ओपनर इन सब बातों से बेफिक्र हैं।
क्या बोले फिन एलेन? स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में एलेन ने कहा, “मैंने और शेफर्ट ने लुक रोंची के साथ कॉफी पी और फाइनल की रणनीति पर चर्चा की। माहौल बहुत शांत है। लोग बुमराह के बारे में बात करते हैं, वह निस्संदेह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन मैं किसी विशेष खिलाड़ी के बारे में सोचने के बजाय अपने ‘शॉट सिलेक्शन’ और अपनी बैटिंग पर ध्यान देना पसंद करता हूं। इसलिए मैं बुमराह को लेकर कोई अलग से तनाव नहीं ले रहा।”
एलेन का यह शांत रवैया क्या भारत के लिए खतरा बनेगा? आज का फाइनल यह तय करेगा कि भारत की गेंदबाजी या एलेन की बल्लेबाजी, किसका पलड़ा भारी रहता है।