अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समीरा रेड्डी का खुलासा, कहा – काम के बजाय बॉडी शेमिंग पर होती थी चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड के उस दौर की कड़वी सच्चाई साझा की है, जब उन्हें उनके सांवले रंग के कारण हीन महसूस कराया जाता था। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें हर बार ‘गोरा’ दिखने के लिए भारी मात्रा में मेकअप का सहारा लेना पड़ता था।
क्या बोलीं समीरा? समीरा ने बताया, “मुझ पर हमेशा दबाव बनाया जाता था कि मैं गोरी दिखूं। शरीर के जो हिस्से खुले होते थे, उन पर भी मेकअप का लेप लगाया जाता था। यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक था।” केवल रंग ही नहीं, बल्कि उन्हें उनकी लंबाई और शारीरिक बनावट को लेकर भी खूब ताने सुनने पड़ते थे। उस दौर में इंडस्ट्री का यह एक अनलिखा नियम था कि एक्ट्रेस को ‘परफेक्ट’ दिखना ही होगा।
समय के साथ आया बदलाव: समीरा ने अपने करियर के पीक पर बच्चों के लिए ब्रेक लिया था। अब वह समाज में आए बदलाव को देखकर खुश हैं। उनका मानना है कि आज की पीढ़ी बुलिंग, जेंडर डिस्क्रिमिनेशन और बॉडी शेमिंग को लेकर बहुत जागरूक है। अंत में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है—जब हम अपने परिवार की महिलाओं का सम्मान करना और उन्हें सहारा देना शुरू करते हैं।