रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका के ‘अनुमति’ वाले बयान पर बरसे कमल हासन, ट्रंप को दिया करारा जवाब

ईरान-इजराइल तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘अनुमति’ दी है। अमेरिकी प्रशासन का यह रुख भारत की संप्रभुता का अपमान माना जा रहा है। दिग्गज अभिनेता और नेता कमल हासन ने इसे लेकर सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।
कमल हासन का ट्रंप को जवाब: कमल हासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “प्रिय राष्ट्रपति महोदय, हम भारतीय एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के नागरिक हैं। हम अब विदेशियों से आदेश नहीं लेते। कृपया आप अपने काम से काम रखें। संप्रभु देशों के बीच आपसी सम्मान ही शांति का आधार है। हम आपके देश की समृद्धि की कामना करते हैं, लेकिन भारत अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है।”
विवाद क्या है? ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने से तेल संकट गहरा गया है। इस स्थिति में अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की ‘छूट’ दी है। हालांकि, भारत के लिए यह ‘आदेश’ जैसा है, जिसे कमल हासन ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।