“राष्ट्रपति खड़ी हैं और पीएम बैठे हैं!” अभिषेक बनर्जी ने फोटो दिखाकर अमित शाह पर बोला हमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर बंगाल दौरे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े राजनीतिक युद्ध में बदल गया है। जहां गृह मंत्रालय ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं अभिषेक बनर्जी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

मथुरापुर की जनसभा में अभिषेक बनर्जी ने एक सरकारी तस्वीर दिखाते हुए पूछा, “अमित शाह कह रहे हैं कि हमने राष्ट्रपति का अपमान किया है। लेकिन इस फोटो में प्रधानमंत्री मोदी आराम से बैठे हैं और महामहिम राष्ट्रपति खड़ी हैं। यह अपमान नहीं तो और क्या है?” उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर और नए संसद भवन के उद्घाटन के समय भी राष्ट्रपति को आमंत्रित न करना उनकी जाति और पद का अपमान था।

अभिषेक ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि इतने वर्षों से जलते मणिपुर पर राष्ट्रपति की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने शाह के ‘अराजकता’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा असल में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से मुख्य सचिव को भेजी गई चिट्ठी को उन्होंने ‘चुनावी स्टंट’ करार देते हुए कहा कि बंगाल की जनता इस अपमान का जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देगी।


🔹 English Version:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *