अहमदाबाद में महायुद्ध: टी-२० वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास दोहराने उतरेगी ‘ब्लू ब्रिगेड’, क्या टिक पाएंगे कीवी?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज नीले समंदर में तब्दील हो चुका है। टी-२० वर्ल्ड कप २०२६ के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुई जंग ने पूरी दुनिया की सांसें रोक दी हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। सूर्या ने कहा, “मैं पहले बल्लेबाजी करने का मौका पाकर खुश हूं। हम इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और फाइनल जैसे बड़े मैच में स्कोरबोर्ड पर रन टांगना हमेशा अच्छा होता है।”

खचाखच भरे स्टेडियम और दर्शकों के शोर के बीच सूर्यकुमार ने भरोसा दिलाया कि टीम इंडिया प्रशंसकों को निराश नहीं करेगी। वहीं, कीवी कप्तान सेंटनर का मानना है कि वे भारतीय सितारों को कम स्कोर पर रोककर मैच जीत सकते हैं। आंकड़े बताते हैं कि २०१६ के बाद से टी-२० वर्ल्ड कप के नॉक-आउट मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ११ बार जीती है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जिन ३ मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, वह तीनों बार भारत ही था। गत विजेता भारत बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरा है और सूर्या का लक्ष्य एक विशाल स्कोर खड़ा कर न्यूजीलैंड पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *