सोमवार को शेयर बाजार में मचेगा हाहाकार? २४,३०० के नीचे गिर सकता है निफटी, गिफ्ट निफ्टी ने दिए डरावने संकेत!

भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला सोमवार, ९ मार्च, बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। वैश्विक स्तर पर ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने शेयर बाजार में भारी गिरावट की आहट दे दी है। गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) के संकेतों को देखें तो सोमवार को बाजार एक बड़ी ‘गैप-डाउन’ ओपनिंग के साथ खुल सकता है। शनिवार को गिफ्ट निफ्टी लगभग २७४ अंक या ১.১১% गिरकर ২৪,৩०० के स्तर के करीब पहुंच गया, जो सोमवार को बाजार में संभावित बड़ी बिकवाली का इशारा है।

इस संभावित गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Brent Crude) की बढ़ती कीमतें हैं, जो ९०-९५ डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश के लिए यह आर्थिक संकट की घंटी है, जिससे रुपये की कीमत में गिरावट और व्यापार घाटे (CAD) में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले हफ्ते भी बाजार में कोहराम मचा रहा, जहां निफ्टी और सेंसेक्स में करीब ২.৯% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बैंक निफ्टी ৪.৫% तक टूट गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी ५० के लिए ২৪,৩०० का स्तर एक बेहद महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर सोमवार को यह टूटता है, तो निफ्टी ২৪,২০০ तक लुढ़क सकता है। बाजार के लिए ऊपर की तरफ ২৪,৬०० – ২৪,৭৫০ एक मजबूत रेजिस्टेंस का काम करेगा। मौजूदा भू-राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे नई खरीदारी में सावधानी बरतें और बाजार की चाल पर कड़ी नजर रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *