परियों जैसी जिंदगी के पीछे छिपा था ‘नरक’! १५ साल तक पति के टॉर्चर का शिकार हुईं सेलिना जेटली!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली की जिंदगी की जो चमक-धमक दुनिया को दिखाई दे रही थी, वह असल में एक दर्दनाक झूठ थी। पति, बच्चे और विदेश में लग्जरी लाइफ की आड़ में सेलिना पिछले १५ सालों से घरेलू हिंसा का शिकार हो रही थीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खौफनाक दास्तां साझा की है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है।

हिंसा की शुरुआत और सेलिना की चुप्पी: सेलिना ने बताया कि घरेलू हिंसा कभी अचानक शुरू नहीं होती। इसकी शुरुआत प्यार, वादों और अत्यधिक निर्भरता के साथ बहुत खूबसूरती से होती है। उन्होंने कहा, “जब पिटाई के बाद माफी मांगी जाती थी, तो लगता था कि सब ठीक हो जाएगा। यही उम्मीद एक नशे की तरह काम करती थी।” सेलिना के अनुसार, बार-बार होने वाले प्रहारों ने उनके आत्मविश्वास को इस कदर तोड़ दिया था कि उन्होंने जुल्म को ही अपनी नियति मान लिया था।

कानूनी लड़ाई और बच्चों की कस्टडी: पिछले साल नवंबर में सेलिना ने अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई की अंधेरी अदालत में तलाक का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि पीटर ने उनकी जानकारी के बिना वियना की संपत्ति बेचने की कोशिश की। सेलिना ने अपने तीन बच्चों की कस्टडी मांगी है, जो फिलहाल ऑस्ट्रिया में पिता के पास हैं। सेलिना ने ५० करोड़ रुपये का हर्जाना और हर महीने १० लाख रुपये गुज़ारा भत्ता (Alimony) मांगा है। एक्ट्रेस का कहना है कि शादी के बाद उनका करियर पूरी तरह तबाह हो गया। आज वह अपने बच्चों के लिए और इंसाफ के लिए एक बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *