क्या 18+ बातें भी समझेगा ChatGPT? सैम ऑल्टमैन का मास्टरस्ट्रोक, गूगल के ‘जेमिनी’ को देंगे कड़ी टक्कर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तहलका मचाने वाली कंपनी OpenAI अब एक ऐसा कदम उठाने जा रही है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ChatGPT अब केवल सामान्य जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जल्द ही ‘अडल्ट मोड’ (Adult Mode) फीचर शामिल किया जाएगा। इस मोड के जरिए यूजर्स 18+ यानी वयस्क कंटेंट सर्च कर सकेंगे और खुलकर बातचीत कर पाएंगे।

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर 2025 में ही OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस ओर इशारा किया था। पहले इसे दिसंबर में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। ‘Axios’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि एडल्ट मोड पर काम चल रहा है, लेकिन इसे परफेक्ट बनाने के लिए थोड़े और समय की जरूरत है। प्रवक्ता का कहना है कि “हम मानते हैं कि वयस्कों को उनकी पसंद के अनुसार ट्रीट किया जाना चाहिए, लेकिन सुरक्षा और अनुभव के साथ कोई समझौता नहीं होगा।”

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम गूगल के चैटबॉट ‘जेमिनी’ (Gemini) से मिल रही कड़ी टक्कर का परिणाम है। 2025 के अंत में सैम ऑल्टमैन ने अपनी टीम को ‘कोड रेड’ (Code Red) चेतावनी जारी की थी, क्योंकि ChatGPT की लोकप्रियता में गिरावट देखी जा रही थी। ग्राहकों को अपनी ओर खींचने और एआई को और अधिक पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए अब एडल्ट कंटेंट की अनुमति देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इसकी सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *