टीम इंडिया बनी ‘विश्व विजेता’! अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को रौंदकर रचे कई ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। न्यूजीलैंड को ৯৬ रनों के भारी अंतर से हराकर भारत ने तीसरी बार टी-२० विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के ২-২ खिताबों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारत ৩ बार चैंपियन बनने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही, टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खिताब बरकरार रखने और मेजबान देश होकर ट्रॉफी जीतने का अनोखा कारनामा भी कर दिखाया।
इस महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में ৩২১ रन बनाकर विराट कोहली के २०१৪ के ৩১৯ रनों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। संजू ने वर्ल्ड कप के एक सीजन में ২৪ छक्के जड़ने का नया कीर्तिमान भी बनाया। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने महज ১৮ गेंदों में अर्धशतक ठोककर नॉकआउट मैचों का सबसे तेज पचासा जड़ा। भारत का ২৫৫ रनों का स्कोर टी-२० वर्ल्ड कप के नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए ৪ विकेट लिए, जो उनके टी-२० करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पावर-प्ले में ৯২ रन बनाकर भारत ने वेस्टइंडीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। रनों के मामले में भारत की यह ৯৬ रनों की जीत वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत में से एक है। साबरमती के तट पर भारत ने साबित कर दिया कि क्रिकेट की दुनिया का असली ‘किंग’ कौन है।