टी-২০ वर्ल्ड कप २०२৬ के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने संजू सैमसन, क्या अब टेस्ट टीम में भी मिलेगी जगह?

भारत की टी-२० वर्ल्ड कप २०२৬ की खिताबी जीत के हीरो संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। संजू को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। इस खास मौके पर उनके पिता सैमसन विश्वनाथ ने बताया कि संजू को आज इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने बचपन में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की तकनीक को ही आधार बनाया था।
उनके पिता ने कहा, “जब संजू केवल ৪ साल का था, तब हम उसे केवल सचिन सर और द्रविड़ सर की बल्लेबाजी दिखाते थे। मैं चाहता था कि वह उन्हीं की स्टाइल और मानसिक मजबूती को अपनाए। हमने कभी उसे किसी और की बैटिंग नहीं देखने दी।” संजू ने इस विश्व कप के ৫ मैचों में ৮০.২৫ की औसत और ১৯৯.৩৭ की स्ट्राइक रेट से ३২১ रन बनाए। वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके लगातार ३ अर्धशतकों ने भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। फैंस को अब उम्मीद है कि टी-२० में मिली इस बड़ी सफलता के बाद संजू को जल्द ही टेस्ट और वनडे टीम में भी नियमित रूप से मौका मिलेगा।