बंगाल चुनाव पर शुभेंदु अधिकारी की बड़ी घोषणा! ‘पहेला बैसाख’ के बाद किसी भी दिन हो सकता है मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इसी बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा दावा कर दिया है। सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु ने कहा कि राज्य में चुनाव ‘पहेला बैसाख’ (बंगाल नव वर्ष) के तुरंत बाद होंगे। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के पास अब केवल ६ सप्ताह का समय बचा है।
शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय अब उनके साथ नहीं है, बल्कि वे एक मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए हुमायूँ कबीर का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि हिंदू वोट बैंक भी अब एकजुट हो रहा है, जिससे ममता की हार निश्चित है। दूसरी ओर, टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने पलटवार करते हुए कहा कि शुभेंदु की बातें साबित करती हैं कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर चल रहा है। आयोग की टीम फिलहाल राज्य में सुरक्षा और मतदान के चरणों पर चर्चा कर रही है।