मारुति से लेकर टाटा तक; ৫ लाख के बजट में फिट बैठेंगी ये धांसू ऑटोमैटिक कारें, देखें लिस्ट

शहरों की सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक अब ड्राइविंग को थकाऊ बना देता है। बार-बार गियर बदलना और क्लच दबाना हर किसी के बस की बात नहीं रही। यही वजह है कि भारत में ऑटोमैटिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। अगर आप भी बजट में एक बेहतरीन ऑटोमैटिक कार की तलाश में हैं, तो अब आपको लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारत में मात्र ৪.৭५ लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर शानदार विकल्प मौजूद हैं।
१. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (S-Presso) इस लिस्ट में सबसे किफायती कार एस-प্রেसो है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत মাত্র ৪.৭৫ लाख रुपये से शुरू होती है। ৯৯৮ सीसी इंजन वाली यह कार ২৫ किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।
২. मारुতি ऑल्टो के১০ (Alto K10) मारुति की सबसे भरोसेमंद कार ऑल्टो अब ऑटोमैटिक अवतार में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत ৪.৯৫ लाख से ৫.৬ लाख रुपये के बीच है। कंपनी का दावा है कि यह कार ২৪.৯ किमी का माइलेज देने में सक्षम है।
৩. रेनो क्विड (Renault Kwid) अपने बोल्ड लुक के लिए मशहूर रेनो क्विड एक बेहतरीन विकल्प है। ১.০ लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट ৫ लाख से ৫.৯৯ लाख रुपये के बीच आता है। यह कार २২ किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
৪. मारुতি सुजुकी सेलेरियो (Celerio) जबरदस्त माइलेज चाहने वालों के लिए सेलेरियो बेस्ट है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ৫.৬ लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार २৬.৬ किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो इसे सबसे किफायती बनाता है।
৫. टाटा टियागो (Tata Tiago) अगर मजबूती और पावर पहली प्राथमिकता है, तो टाटा टियागो को चुनें। ১.২ लीटर इंजन वाली इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ৬.৮ लाख से ৭ लाख रुपये के बीच है। सुरक्षा के मामले में यह कार अपने सेगमेंट में सबसे आगे है।
नोट: ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं। सटीक ऑन-रोड कीमत के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।