“चुनाव आयोग क्या स्पाइडरमैन है?” ममता बनर्जी का बड़ा हमला, कहा- अफसरों को डराना बंद करे दिल्ली

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सोमवार को धरने के चौथे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ममता ने चुनाव आयोग के अधिकारियों की तुलना ‘स्पाइडरमैन’ से करते हुए कहा कि वे खुद को भगवान न समझें। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को डरा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

“बंगाल के लिए बीजेपी हुई ‘हेंगला'” ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘हेंगला’ (लालची) करार दिया। उन्होंने कहा, “बीजेपी बंगाल को पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। हमला करके, डर दिखाकर या वोटर लिस्ट से नाम कटवाकर अगर उन्हें लगता है कि वे सत्ता पा लेंगे, तो यह उनकी भूल है।” मुख्यमंत्री ने साफ किया कि बंगाल की जनता किसी के आगे सिर नहीं झुकाएगी और आने वाले समय में बीजेपी को दिल्ली की सत्ता से भी हाथ धोना पड़ेगा।

आयोग को चेतावनी अधिकारियों को धमकाने के मुद्दे पर ममता ने कड़े शब्दों में कहा, “आप कह रहे हैं कि मई के बाद सख्त कदम उठाएंगे? पहले यह तय कर लीजिए कि मई के बाद आप खुद अपनी कुर्सी पर रहेंगे या नहीं।” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा और कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है और एक दिन इन अधिकारियों को जनता के सामने जवाबदेह होना ही पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *