“दिल्ली से एक अफसर का फोन आया था,” अभिषेक बनर्जी का सनसनीखेज खुलासा, बीजेपी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। ममता बनर्जी के धरना मंच से बोलते हुए अभिषेक ने दावा किया कि दिल्ली के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने उन्हें फोन कर बीजेपी की एक गुप्त और ‘विशाल साजिश’ के बारे में जानकारी दी है।

बैंक खातों पर कब्जे की साजिश? अभिषेक ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अब लोगों की मेहनत की कमाई पर नजर गड़ाए बैठी है। उन्होंने कहा, “साजिश यह है कि पहले आपका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाएगा। इसके बाद जब आप बैंक में केवाईसी (KYC) अपडेट कराने जाएंगे, तो आपसे वोटर कार्ड मांगा जाएगा। नाम कट जाने के कारण आप कार्ड नहीं दिखा पाएंगे और मोदी सरकार आपके खाते को फ्रीज कर सारा पैसा हड़प लेगी।” उन्होंने इसे गरीबों की संपत्ति लूटने का एक बड़ा डिजिटल जाल करार दिया।

चुनाव आयोग पर बरसे अभिषेक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनौती देते हुए अभिषेक ने कहा कि जिन लोगों की नागरिकता २००१ की वोटर लिस्ट से ही साबित है, उनका नाम काटने का हक किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने लड़कर ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ की लिस्ट जारी करवाई है।

फेज पर तंज चुनाव के चरणों पर अभिषेक ने कहा कि पिछली बार आठ चरणों में चुनाव कराकर लोगों की जान जोखिम में डाली गई थी। उन्होंने चुनौती दी कि इस बार हिम्मत है तो एक ही चरण में चुनाव कराएं, बंगाल की जनता एक ही दिन में बीजेपी का राजनीतिक घमंड और उनकी कमर तोड़ देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *