“मई के बाद पहला ट्रांसफर आपका ही होगा!” ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी सीधी चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ अपने हमले तेज करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को व्यक्तिगत रूप से निशाने पर लिया। धरने के चौथे दिन ममता ने गरजते हुए कहा कि चुनाव आयोग डराने-धमकाने की राजनीति छोड़ दे, क्योंकि सत्ता बदलते ही सबसे पहले उन्हीं पर कार्रवाई होगी।

“मई के बाद आप कुर्सी पर रहेंगे?” ममता ने अधिकारियों को दी गई आयोग की चेतावनी पर पलटवार करते हुए कहा, “ज्ञानेश कुमार कह रहे हैं कि वे मई के बाद भी एक्शन लेंगे। साहस अच्छा है, पर दुस्साहस नहीं। मई के बाद जब बीजेपी जाएगी, तो आप कहां होंगे? याद रखिये, पहला तबादला मैं आपका ही करूंगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है और बंगाल के ईमानदार अफसरों को धमकाया जा रहा है।

वोटर लिस्ट और EVM पर सवाल ममता ने दावा किया कि लाखों जीवित मतदाताओं को ‘मृत’ घोषित कर वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “वोटर काटने और EVM में हेराफेरी की साजिश रची जा रही है। एआई (AI) का इस्तेमाल कर उन महिलाओं के नाम काटे गए जिनकी शादी हो गई या जिन्होंने घर बदला। मैं चुनौती देती हूं, एजेंसियां दिखाकर बंगाल को नहीं जीता जा सकता।” मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनकी लड़ाई हर नागरिक के वोट देने के अधिकार को वापस दिलाने की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *