महिलाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का बड़ा तोहफा! 10 लाख का फ्री कैंसर बीमा और लॉकर में भारी छूट

सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खास प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट ‘बॉब विमेन सैफायर’ (Bob Women Sapphire) पेश किया है। यह बैंक खाता सिर्फ बचत के लिए नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य, जीवनशैली और बैंकिंग में वीआईपी सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

स्वास्थ्य और बीमा के फायदे: इस खाते की सबसे बड़ी विशेषता 10 लाख रुपये का मुफ्त ‘कैंसर केयर कवरेज’ है, जो 18 से 60 वर्ष की महिलाओं के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, खाताधारक के परिवार के 6 सदस्यों तक को मुफ्त ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श की सुविधा मिलेगी। दवाओं पर 15% और पैथोलॉजी टेस्ट पर 20% तक की छूट भी दी जाएगी।

प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाएं: अकाउंट के साथ मिलने वाला ‘बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड’ कई लग्जरी सुविधाएं देता है, जैसे:

  • फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस।
  • मुफ्त जिम मेंबरशिप और स्पा/सैलून सेशन।
  • विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन और उबेर कूपन।
  • बीओबी टीियारा क्रेडिट कार्ड की पहली साल की फीस पर 50% की छूट।

बैंकिंग और लोन में राहत: बैंक ऑफ बड़ौदा महिला ग्राहकों को होम लोन प्रोसेसिंग फीस पर 50% की सीधी छूट दे रहा है। साथ ही, लॉकर शुल्क पर 20% तक की बचत की जा सकती है।

खाते की मुख्य शर्तें: यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए है। इस प्रीमियम खाते की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए औसत मासिक शेष (AMB) 1 लाख रुपये रखना अनिवार्य है। बैंक का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *