“अजनबी शख्स ने स्कूल से घर तक किया पीछा!” बेटी मालती की सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ और एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘SSMB29’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस कामयाबी के बीच एक मां के तौर पर प्रियंका काफी चिंतित हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मालती मैरी के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने उन्हें सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क कर दिया है।
पीछा कर रहा था अजनबी: प्रियंका ने खुलासा किया कि एक बार एक अज्ञात व्यक्ति ने मालती का उसके स्कूल से घर तक पीछा किया था। इस घटना के बाद से ही प्रियंका और निक ने मालती की तस्वीरों पर इमोजी लगाना शुरू कर दिया। प्रियंका का कहना है कि वह चाहती हैं कि मालती एक सामान्य बच्चे की तरह बड़ी हो, लेकिन लोगों की बढ़ती दिलचस्पी की वजह से उसकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
करियर में नया धमाका: काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही महेश बाबू के साथ भारत की सबसे महंगी फिल्म (1000 करोड़ बजट) में नजर आएंगी। साथ ही वह अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। प्रियंका ने साफ कर दिया है कि उनके लिए बेटी की सुरक्षा किसी भी बड़े प्रोजेक्ट से बढ़कर है।