अनोखी रेस! पत्नी को कंधे पर उठाकर बाधाओं को पार किया, इनाम में मिली बीयर की बैरल

इंग्लैंड के सरे काउंटी में एक ऐसी रेस आयोजित हुई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। ‘वाइफ कैरिंग रेस’ (Wife Carrying Race) नाम की इस प्रतियोगिता में फिनलैंड से आए एक कपल ने सबको पछाड़कर जीत हासिल की। नियम बहुत कड़ा था—पति को अपनी पत्नी को कंधे पर उठाकर दौड़ना था और इस दौरान पत्नी के पैर जमीन को नहीं छूने चाहिए थे।
रास्ते में ठंडे पानी की बौछार और बाधाएं यह रेस कोई सीधी सड़क पर नहीं थी। रास्ते में घास के ढेर और कई रुकावटें थीं। इतना ही नहीं, दौड़ते समय किनारे खड़े दर्शक उन पर ठंडी बाल्टियां भर-भरकर पानी फेंक रहे थे ताकि उनका संतुलन बिगड़ जाए। लेकिन फिनलैंड के इस युवक ने गजब का संतुलन दिखाया और अपनी पत्नी को गिरने नहीं दिया।
इनाम में नहीं मिली ट्रॉफी सबसे दिलचस्प बात इस रेस का इनाम था। फिनलैंड के इस कपल को जीतने के बाद कोई गोल्ड मेडल या ट्रॉफी नहीं दी गई, बल्कि परंपरा के अनुसार उन्हें ‘बीयर की एक बैरल’ इनाम में मिली। साल 2008 से चली आ रही इस अनोखी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से प्रेमी और शादीशुदा जोड़े इंग्लैंड पहुंचते हैं। इस साल फिनलैंड के इस जोड़े की जीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।