गैस संकट पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: बुकिंग के ढाई दिन में घर पहुंचेगा सिलेंडर, नहीं होगी कोई किल्लत!

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश में फैली एलपीजी (LPG) की कमी की खबरों पर केंद्र सरकार ने बड़ा बयान जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में रसोई गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने दावा किया है कि अब गैस बुकिंग के महज ढाई (2.5) दिनों के भीतर सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंच जाएगा।

25 प्रतिशत बढ़ी आपूर्ति युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच मोदी सरकार ने सक्रिय कदम उठाए हैं, जिससे गैस की आपूर्ति में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग अफवाहों के कारण घबरा रहे हैं, लेकिन हकीकत में सप्लाई चैन पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार के इस कदम से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो गैस की कमी के डर से परेशान थे। तेल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे वितरण प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि किसी भी घर का चूल्हा ठंडा न पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *