रिलायंस का अमेरिका में ‘महा-निवेश’! 50 साल बाद बनेगा नया रिफाइनरी, ट्रंप ने भारत को कहा- ‘थैंक यू’

भारतीय दिग्गज कंपनी ‘रिलायंस’ ने अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पिछले 50 वर्षों में पहली बार अमेरिका की धरती पर एक नया तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) बनने जा रहा है और इसका श्रेय भारतीय कंपनी रिलायंस को जाता है। इस ऐतिहासिक 300 बिलियन डॉलर (30,000 करोड़ डॉलर) के प्रोजेक्ट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रिलायंस को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है।

सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनविले (Brownsville) में स्थापित की जाएगी। ट्रंप के अनुसार, यह निवेश अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े निवेशों में से एक है। उन्होंने लिखा, “इस निवेश के लिए भारत और उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी को धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट न केवल हजारों नौकरियां पैदा करेगा, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।”

ट्रंप ने आगे कहा कि इस रिफाइनरी में दुनिया का सबसे शुद्ध तेल उत्पादित किया जाएगा, जो वैश्विक बाजार में अमेरिका की स्थिति को और मजबूत करेगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह निवेश भारत और अमेरिका के बीच किसी बड़े रणनीतिक समझौते का हिस्सा है या नहीं, लेकिन रिलायंस के इस मास्टरस्ट्रोक ने वैश्विक मंच पर भारतीय कॉर्पोरेट जगत की ताकत को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *