पूर्व भारतीय क्रिकेटर के प्यार में गिरफ्तार हुईं मलाइका अरोड़ा! नाम जानकर दंग रह जाएंगे फैंस

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान और अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका की जिंदगी में एक नए ‘खास’ शख्स की एंट्री हुई है और वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मलाइका ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह सिद्धू की कितनी बड़ी प्रशंसक हैं और दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है।
मलाइका ने शो के दौरान भावुक होते हुए कहा, “एक उम्र के बाद नए दोस्त बनाना मुश्किल होता है, लेकिन सिद्धू पाजी में मुझे एक सच्चा दोस्त मिला है। उनके प्रति मेरा प्यार इतना गहरा है कि मुझे पता है वह कभी मेरा दिल नहीं तोड़ेंगे।” मलाइका ने बताया कि जब वे ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में साथ थे, तभी से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। आज भी सिद्धू नियम से हर १५-२० दिन में अमृतसर से मलाइका के लिए असली ‘सफेद मक्खन’, गुड़ और स्वादिष्ट स्नैक्स भेजते हैं।
यह सुनकर कपिल शर्मा ने मजे लेते हुए सिद्धू से शिकायत की, “पाजी, मुझे २० साल से जानते हैं लेकिन कभी एक चुटकी सौंफ नहीं दी, और मलाइका मैम को इतना मक्खन भेज रहे हैं!” सिद्धू ने भी मलाइका की तारीफ करते हुए कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे अनुशासित और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। इन दोनों का यह ‘मक्खन वाला प्यार’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस अनोखी दोस्ती को देखकर काफी खुश हैं।