पश्चिम एशिया में कोहराम: ईरान के हमले में एक और भारतीय की मौत, धू-धू कर जला अमेरिकी टैंकर!

पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध अब भारतीय परिवारों के लिए मातम का सबब बनता जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इराक के तट के पास एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हुए ईरानी हमले में एक और भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो हफ्तों से चल रही इस जंग में अब तक तीन भारतीय अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह घटना इराक की सीमा के भीतर खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास हुई। बताया जा रहा है कि ‘साफेसी विष्णु’ नामक जहाज पर सवार दो अमेरिकी तेल टैंकरों को ईरान की नौकाओं ने निशाना बनाया। हमले के बाद टैंकरों में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जहाज से उठती आग की लपटें और समुद्र में फैलता कच्चा तेल साफ देखा जा सकता है। टैंकरों में लगभग ४ लाख बैरल तेल लदा था, जिसके कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया।

हालांकि, मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन जहाज पर सवार अन्य २७ सदस्यों को सुरक्षित निकालकर दक्षिण इराक के बसरा शहर ले जाया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध का आज १३वां दिन है और स्थिति भयावह होती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक ३ भारतीयों की मौत के अलावा २० से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

संसद के बजट सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मुद्दे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पुष्टि की कि अब तक दो भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है और एक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। जयशंकर ने कहा, “ईरान और अन्य देशों में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” वर्तमान में पश्चिम एशिया में लगभग १ करोड़ भारतीय कार्यरत हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार हाई अलर्ट पर है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *