ईरान युद्ध में अमेरिका की बड़ी जीत! ट्रंप का दावा- ‘१ घंटे में ही तोड़ दी दुश्मन की कमर’!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका ने निर्णायक जीत हासिल कर ली है। बुधवार को केंटकी के हेब्रोन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्ध का परिणाम अभियान के शुरुआती कुछ घंटों में ही तय हो गया था। उनके अनुसार, अमेरिकी सैन्य शक्ति के सामने ईरानी प्रतिरोध पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

ट्रंप ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा, “आमतौर पर समय से पहले जीत की घोषणा करना सही नहीं है, लेकिन हम जीत चुके हैं। पहले एक घंटे में ही सब कुछ खत्म हो गया था।” उन्होंने विशेष रूप से ईरानी नौसेना को निशाना बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान के कम से कम ५८ युद्धपोत और नौसैनिक जहाज नष्ट हो गए हैं। ट्रंप ने इसे ईरान की सैन्य क्षमता पर एक ‘अंतिम प्रहार’ बताया है, जिससे तेहरान की समुद्री शक्ति पूरी तरह पंगु (Crippled) हो गई है।

हालांकि, जीत के दावे के बावजूद ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सैनिक अभी ईरान या संबंधित क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक ‘मिशन’ पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक सेना वहां डटी रहेगी क्योंकि वाशिंगटन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इस दौरान ट्रंप ने सैन्य अभियान के नामकरण को लेकर मजाक भी किया। उन्होंने बताया कि २० नामों की सूची में से उन्हें कोई नाम पसंद नहीं आ रहा था, तब उन्होंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) नाम चुना। ट्रंप ने समर्थकों से कहा, “यह नाम शानदार है, और जीत के बाद यह और भी बेहतर लग रहा है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *