LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव! अब २१ नहीं, इतने दिनों बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; सुजाता शर्मा का बड़ा बयान

देश में एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नए नियमों की घोषणा की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, कालाबाजारी और पैनिक बुकिंग को रोकने के लिए सरकार ने रिफिल बुकिंग के समय को २१ दिनों से बढ़ाकर २५ दिन कर दिया है।

क्या है नया २५ दिनों का नियम? अब ग्राहक एक सिलेंडर की डिलीवरी के २५ दिनों के बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। सुजाता शर्मा ने बताया कि कुछ लोग अफवाहों के कारण १५-২০ दिनों में ही बुकिंग कर रहे थे, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्तमान में बुकिंग के बाद मात्र २.५ दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

घरेलू उत्पादन में २५% का उछाल मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने रिफाइनरियों को घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद उत्पादन में २५ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह अतिरिक्त गैस पूरी तरह से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा, युद्ध के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले आयात में आ रही बाधा को देखते हुए भारत ने अब ४० अन्य देशों से तेल और गैस की खरीद शुरू कर दी है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *