हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: तेल ही नहीं, भारत में ठप हो सकता है इंटरनेट! समुद्र के नीचे बिछा ‘डिजिटल जाल’ खतरे में।

मिडल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने अब भारत के डिजिटल भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जो दुनिया के कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए जाना जाता है, अब इंटरनेट के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है। इस समुद्री रास्ते के नीचे से गुजरने वाली फाइबर ऑप्टिक केबल नेटवर्क, जो एशिया को यूरोप और मध्य पूर्व से जोड़ती है, इस युद्ध की चपेट में आ सकती है।

भारत के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। भारत का लगभग एक-तिहाई पश्चिमी इंटरनेट ट्रैफिक इन्हीं समुद्री केबलों पर निर्भर है। इनमें रिलायंस जियो और गूगल जैसे बड़े दिग्गजों के प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। अगर युद्ध के कारण जहाजों के लंगर (Anchor) से या किसी हमले में ये केबल कट जाती हैं, तो भारत में इंटरनेट की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है। इतना ही नहीं, इंटरनेशनल बैंकिंग, क्लाउड स्टोरेज और सॉफ्टवेयर सेवाओं पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सक्रिय युद्ध क्षेत्र होने के कारण खराब केबलों की मरम्मत करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। मरम्मत करने वाले जहाजों को सुरक्षा कारणों से वहां जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इंटरनेट की ये ‘लाइफलाइन’ टूटती है, तो इसे फिर से जोड़ने में कई महीने लग सकते हैं, जिससे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *