LPG सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! गैस न मिलने पर तुरंत इन नंबर्स पर करें शिकायत।

मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों और किल्लत पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कई शहरों से खबरें आ रही थीं कि सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और कमर्शियल सिलेंडर दोगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं। इन शिकायतों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस (Domestic LPG) की कोई कमी नहीं है और ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अब बुकिंग के लगभग ढाई दिन के भीतर सिलेंडर डिलीवर कर दिया जाएगा। सरकार ने अस्थायी मांग को नियंत्रित करने के लिए दो बुकिंग के बीच का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी अब आप एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे। सरकार ने यह भी कहा कि कीमतों में बढ़ोत्तरी का बोझ जनता पर न पड़े, इसके लिए सब्सिडी का बड़ा हिस्सा सरकार वहन कर रही है।

अगर आपका गैस डीलर सिलेंडर देने से मना करता है या अधिक पैसे मांगता है, तो आप इन हेल्पलाइन नंबर्स पर शिकायत कर सकते हैं:

  • Indane: 7718955555 या 18002333555
  • HP Gas: 9493602222 या 18002333555
  • Bharat Gas: 7715012345 या 1800224344
Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *