क्या दुनिया में आने वाला है ‘एंटीक्रिस्ट’? कैथोलिक पादरी का बड़ा दावा—आधुनिक तकनीक और डिजिटल करेंसी तैयार कर रही है रास्ता

दुनियाभर में बढ़ती अशांति के बीच ईसाई धर्मशास्त्र के एक रहस्यमय चरित्र ‘एंटीक्रिस्ट’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कैथोलिक पादरी चाड रिपरगर ने एक हालिया पॉडकास्ट में दावा किया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां उन भविष्यवाणियों से मेल खा रही हैं जो सदियों पहले की गई थीं। ‘एंटीक्रिस्ट’ को भगवान ईसा मसीह का विरोधी माना जाता है, जो अंत समय में मानवता को गुमराह करने की कोशिश करेगा।

रिपरगर के अनुसार, वह एक बेहद प्रभावशाली और आकर्षक नेता के रूप में उभरेगा, जिसे लोग अपना रक्षक मानेंगे। लेकिन असल में उसका मकसद लोगों के विश्वास को खत्म करना होगा। ‘बुक ऑफ रिवीलेशन’ में वर्णित “बीस्ट ऑफ मार्क” का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में एक ऐसी आर्थिक प्रणाली आ सकती है जहां कुछ शक्तिशाली लोगों का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण होगा। डिजिटल मुद्रा और केंद्रीकृत नियंत्रण इस दिशा में एक कदम हो सकते हैं। हालांकि, ईसाई मान्यताओं के अनुसार, अंततः इस नकारात्मक शक्ति की हार निश्चित है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *