कुंभ की माला बेचने वाली मोनालिसा बनीं ‘फरमान’ की दुल्हन! 10 करोड़ के कर्जदार हुए डायरेक्टर, लगाया ‘लव जिहाद’ का गंभीर आरोप

प्रयागराज के कुंभ मेले से निकलकर सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचने वाली मोनालिसा भोंसले की कहानी में एक नया और विवादित मोड़ आ गया है। तिरुवनंतपुरम में पुलिस सुरक्षा के बीच अपने सोशल मीडिया फ्रेंड फरमान खान से निकाह करने के बाद अब मोनालिसा का करियर और परिवार बिखर गया है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा, जिन्होंने मोनालिसा को सड़क से उठाकर नायिका बनाया था, आज खुद को ‘रास्ते का भिखारी’ बता रहे हैं।

सनोज मिश्रा का आरोप है कि उन्होंने मोनालिसा के लिए 10 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उसे अपने घर में रखकर पढ़ाया-लिखाकर स्टार बनाया, लेकिन आज उसी हीरोइन ने एक दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर उनका सब कुछ बर्बाद कर दिया। सनोज इसे एक सुनियोजित ‘लव जिहाद’ करार दे रहे हैं। दूसरी ओर, मोनालिसा के पिता का थाने के बाहर रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुना है और परिवार से खतरा होने के कारण उन्होंने पुलिस की मदद ली है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *