NASA का मिशन फेल! प्रशांत महासागर में गिरा 600 किलो का सैटेलाइट, वैज्ञानिकों के दावे निकले गलत!

अंतरिक्ष से एक डराने वाली खबर सामने आई है। नासा (NASA) का ‘वैन एलन प्रोब ए’ (Van Allen Probe A) सैटेलाइट, जिसके 2034 तक अंतरिक्ष में रहने की उम्मीद थी, वह समय से 8 साल पहले ही अनियंत्रित होकर पृथ्वी पर आ गिरा। बुधवार सुबह यह सैटेलाइट प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्से में इक्वाडोर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

क्यों फेल हुआ नासा का अनुमान? करीब 1323 पाउंड यानी 600 किलो वजनी इस सैटेलाइट को 2012 में पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की निगरानी के लिए भेजा गया था। वैज्ञानिकों का मानना था कि ईंधन खत्म होने के बावजूद यह अगले कई सालों तक अंतरिक्ष में रहेगा। लेकिन, हाल के वर्षों में सौर चक्र (Solar Cycle) के तीव्र होने से इसकी कक्षा बदल गई और यह समय से पहले धरती की ओर खिंचा चला आया।

बड़ी तबाही टली: यूएस स्पेस फोर्स के मुताबिक, वायुमंडल के घर्षण से यह पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ और इसका कुछ हिस्सा ठोस अवस्था में समुद्र में गिरा। वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है कि अगर यह किसी आबादी वाले इलाके में गिरता, तो भारी नुकसान हो सकता था। यह घटना अंतरिक्ष में बढ़ते मलबे के खतरे को साफ तौर पर उजागर करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *