‘प्रत्याशी गौण है, मोदी ही चेहरा हैं!’ बंगाल चुनाव के टिकट बंटवारे के बीच शुभेंदु ने क्यों कही ये बात?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपनी बिसात बिछा दी है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बंगाल कोर कमेटी की गहन बैठक हुई। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होनी है, जिसमें बंगाल के लिए पहली उम्मीदवार सूची पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।

शुभेंदु का विस्फोटक अंदाज: बैठक के बाद बाहर निकले शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, “हमारा मकसद सिर्फ तृणमूल को हराना है। उम्मीदवार की सूची अब गौण (Immaterial) है। ऊपर कमल का फूल है और नीचे नरेंद्र मोदी का नाम। 2026 का चुनाव ममता बनर्जी के राजनीतिक विसर्जन का साल होगा।” शुभेंदु के इस बयान से साफ है कि बीजेपी इस बार चेहरों से ज्यादा मोदी की छवि और संगठन की ताकत पर दांव लगा रही है।

ब्रिगेड रैली से पहले धमाका: शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की मेगा रैली होने वाली है। उससे पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर भाजपा मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना चाहती है। अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष जैसे दिग्गजों ने बंगाल के हर एक सीट का डेटा खंगाला है ताकि ममता के किले में सेंध लगाई जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *