कुदरत का करिश्मा! अंतिम संस्कार की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन एक झटके ने महिला को दे दी नई जिंदगी

उत्तर प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर विज्ञान भी हैरान है। डॉक्टरों द्वारा ‘ब्रेन डेड’ घोषित की गई एक महिला की जान सड़क के एक गड्ढे ने बचा ली। हाफिजगंज के पास नेशनल हाईवे-74 पर हुए इस चमत्कार ने सबको दंग कर दिया है।

वनीता शुक्ला नाम की महिला घर पर काम करते समय बेहोश हो गई थीं। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उनके पति कुलदीप शुक्ला उन्हें एम्बुलेंस से घर ले जा रहे थे ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। रास्ते में एम्बुलेंस एक गहरे गड्ढे में गिरी, जिससे जोरदार झटका लगा। इस झटके के साथ ही वनीता की सांसें वापस लौट आईं। कुलदीप ने तुरंत अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाई और उन्हें पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। महज एक दिन के इलाज के बाद वनीता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *