गैस संकट का खूनी अंत! खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में भाई ने सिलेंडर से कूचकर भाई को मार डाला

देशभर में जारी एलपीजी संकट के बीच पुणे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुणे की कुदाले बस्ती में खाना पकाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गैस सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार रात एक कंस्ट्रक्शन साइट की लेबर कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप गुंडारे को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान बालाजी खंडाडे (29) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों में बहस हुई। गुस्सा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने कमरे में रखा सिलेंडर उठाकर बालाजी के सिर और शरीर पर कई वार किए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बालाजी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण भारत में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि सरकार ने जनता से शांत रहने की अपील की है, लेकिन जमीनी स्तर पर सिलेंडर की कालाबाजारी और किल्लत ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *