रसोई गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव! अब 45 दिनों से पहले नहीं मिलेगा सिलेंडर? जानें नया नियम

देश में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए कम से कम 45 दिनों का इंतजार करना होगा। वहीं, शहरी क्षेत्रों के लिए यह समयसीमा पहले की तरह 25 दिन ही रखी गई है। यह नियम बुधवार रात से ही पूरे देश में प्रभावी हो गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Hormuz Strait) के बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की आपूर्ति में लगभग 20% की कमी आई है। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं और कई उपभोक्ता घबराहट में आकर जरूरत से ज्यादा बुकिंग (Panic Booking) कर रहे हैं। इसी अनियमितता को रोकने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों में बुकिंग के दिनों का अंतराल बढ़ा दिया है।

दूसरी ओर, संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत में ईंधन का कोई वास्तविक संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है, जिससे पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की उपलब्धता सुनिश्चित है। मंत्री के अनुसार, वर्तमान में बुकिंग के ढाई दिन के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि समस्या आपूर्ति में नहीं, बल्कि अनावश्यक स्टॉक जमा करने की प्रवृत्ति में है। हालांकि, सरकार के इस फैसले ने ग्रामीण भारत के उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जिनका गैस खपत का औसत ज्यादा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *