बड़ी खबर: दिल्ली में फाइनल हुए बंगाल के 140 BJP उम्मीदवार! मोदी की बैठक में पुराने चेहरों पर मुहर!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में बंगाल की 140 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार बीजेपी किसी बड़े प्रयोग के बजाय अपने पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर दांव लगाने जा रही है।

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा खड़गपुर सदर सीट को लेकर हुई, जहां कयास लगाए जा रहे हैं कि दिलीप घोष एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल को दोबारा टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक में शुभेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की राजनीतिक स्थिति का पूरा ब्यौरा आलाकमान के सामने रखा।

बीजेपी की रणनीति साफ है कि चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों का खाका तैयार कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी संकेत दिया है कि 15 या 16 मार्च तक चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा के बाद कभी भी बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस बार ‘परिवर्तन यात्रा’ के फीडबैक के आधार पर ही टिकटों का बंटवारा किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *