“अब चुप नहीं रहूंगी!” विजय देवरकोंडा की पत्नी रश्मिका ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी!

टॉलीवुड की ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लेने वाली रश्मिका की खुशी को किसी की नजर लग गई है। उनकी शादी की तस्वीरों के बीच अचानक सोशल मीडिया पर रश्मिका की मां, सुमन मंदाना का एक पुराना ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। इस ऑडियो में रश्मिका के पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी और उनके टूटे हुए रिश्ते को लेकर कुछ विवादित बातें हैं। इसी बात से भड़की रश्मिका ने अब कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है।

दरअसल, वायरल ऑडियो 8 साल पुराना है, जिसमें रश्मिका की मां को यह कहते सुना जा सकता है कि “रक्षित के साथ रिश्ता टूट गया, यह अच्छा ही हुआ।” साल 2017 में रश्मिका और रक्षित की सगाई हुई थी, जो एक साल बाद ही टूट गई थी। अब जबकि रश्मिका, विजय के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं, इस पुराने जख्म को कुरेदने की कोशिश की जा रही है। रश्मिका ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन किया जा रहा है और वे इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगी।

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, “मैं अब तक चुप थी और हमेशा सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की। लेकिन कुछ लोग जानबूझकर मुझ पर और मेरे परिवार पर हमला कर रहे हैं।” एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी निजी जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक करना न केवल गलत है बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जो लोग इस पुराने ऑडियो को फैला रहे हैं, उनके खिलाफ वे एफआईआर दर्ज कराएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *