मोजतबा खामेनेई की उल्टी गिनती शुरू? ट्रंप ने इजरायल को दिया ‘तख्तापलट’ का ग्रीन सिग्नल!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मोजतबा परमाणु हथियारों के प्रोग्राम को बंद करने में सहयोग नहीं करते हैं, तो अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाने के इजरायल के किसी भी कदम का समर्थन करेगा। 28 फरवरी को एक भीषण हमले में आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा ने सत्ता संभाली थी, लेकिन ट्रंप उनकी नियुक्ति से खुश नहीं हैं।

ट्रंप ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ईरान पर अब तक का सबसे घातक हमला किया गया है और यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। उन्होंने दावा किया, “हमने एक ही रात में ईरान के सभी माइन-लेडन जहाजों को नष्ट कर दिया है। उनकी नौसेना अब खत्म हो चुकी है।” ट्रंप ने तेल कंपनियों से बिना डरे हॉर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों से दुनिया को नुकसान पहुंचाया है, और अब उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यदि मोजतबा अमेरिका की शर्तें नहीं मानते हैं, तो इजरायल की सेना उन्हें पद से हटाने के लिए वैसा ही ऑपरेशन चला सकती है जैसा उनके पिता के खिलाफ चलाया गया था। ट्रंप ने गर्व से कहा कि उनके पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है, जिसे उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में तैयार किया था। राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान अब अमेरिका या उसके दोस्तों को धमकी देने की स्थिति में नहीं रहेगा। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *