दलाल स्ट्रीट पर कोहराम! ईरान-इजरायल युद्ध के तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के डूबे पैसे

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स १४७०.५० अंक गिरकर ७৪,५६३.৯২ पर आ गया। वहीं, निफ्टी ४৮৮ अंक की गिरावट के साथ ২৩,১৫১ के स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन बिगड़ने के डर से निवेशकों ने आज जमकर बिकवाली की।

ऐतिहासिक गिरावटों का सिलसिला: आज की गिरावट ने पिछले कुछ सालों के बड़े क्रैश की याद दिला दी है:

  • २०२० (कोरोना): २३ मार्च २०२० को सेंसेक्स १३.१५% गिरकर इतिहास के सबसे निचले स्तरों में से एक पर पहुंच गया था।
  • २०२४ (चुनाव परिणाम): लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन सेंसेक्स ५.७४% तक टूट गया था।
  • हिंडनबर्ग और नोटबंदी: हिंडनबर्ग रिपोर्ट और २०१६ में नोटबंदी के दौरान भी बाजार ने इसी तरह का ‘ब्लडबाथ’ देखा था।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य पूर्व में युद्ध और गहराता है, तो बाजार में अभी और अस्थिरता बनी रह सकती है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *