मौसम की मार: इस बार महंगी होगी लीची! मालदा और मुजफ्फरपुर में पैदावार घटने की आशंका
March 13, 2026

गर्मी के दस्तक देते ही रसीली लीची का इंतजार शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल लीची प्रेमियों की जेब ढीली होने वाली है। पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के मुजफ्फरपुर में लीची की फसल पर मौसम का बुरा असर पड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार लीची की पैदावार पिछले साल की तुलना में आधी रह सकती है।
उत्पादन में गिरावट का कारण: नवंबर में हुई बेमौसम बारिश और जनवरी में सामान्य से अधिक तापमान के कारण लीची के पेड़ों में ‘मंजरी’ कम और नए पत्ते ज्यादा आ गए हैं। मालदा के उद्यान विभाग के अनुसार, केवल ५५-६०% पेड़ों में ही मुकुल आए हैं। मुजफ्फरपुर के किसानों का कहना है कि मंजरी और पत्तों के एक साथ आने से फल का आकार छोटा रह जाएगा और उसकी मिठास भी कम हो सकती है। मालदा मैंगो एसोसिएशन के अनुसार, इस बार १००० लीची की कीमत ५००० रुपये तक जा सकती है।