शादी के ४ महीने बाद ड्रामा! पकोड़े खरीदने की चंद मिनटों की देरी और गायब हो गई पत्नी
March 13, 2026

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित बिलारी बस स्टैंड पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा निवासी प्रीतम अपनी १८ वर्षीय पत्नी रिमझिम को उसके मायके से विदा कराकर घर ले जा रहे थे। बस स्टैंड पर इंतजार के दौरान रिमझिम ने कहा कि उसे भूख लगी है। पत्नी के लिए पकोड़े खरीदने प्रीतम जैसे ही बस से नीचे उतरे, रिमझिम गायब हो गई।
जब प्रीतम पकोड़े लेकर लौटे, तो रिमझिम अपनी सीट पर नहीं थी। यात्रियों ने बताया कि वह फोन पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली और उसका फोन बंद आया, तो प्रीतम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पति को शक है कि रिमझিম अपने गांव के ही किसी युवक के साथ चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।