पीएम मोदी की मेगा रैली का शेड्यूल जारी! दोपहर २:४० बजे ब्रिगेड के मंच पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
March 13, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली का मुख्य आकर्षण दक्षिणेश्वर मंदिर के मॉडल पर बना ८० फीट चौड़ा मंच है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल की खोई हुई गरिमा और संस्कृति को वापस लाएगी।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम:
- दोपहर १:२०: कोलकाता एयरपोर्ट पर आगमन।
- दोपहर १:४५: रेस कोर्स हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
- दोपहर २:४०: ब्रिगेड मैदान में ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ के मंच पर संबोधन।