‘मिठाई’ का नया अवतार! होइचोई पर लौट रही हैं सौमित्रिषा, फिर सुलझाएंगी खूनी राज!

बांग्ला टेलीविजन की चहेती ‘मिठाई’ यानी सौमित्रिषा कुंडू एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। ‘कालरात्रि’ (Kalratri) के दोनों सीजन्स में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीतने के बाद अब सौमित्रिषा ने अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर दिया है। खबर है कि वह जल्द ही लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘होइचोई’ (Hoichoi) की एक नई क्राइम-थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगी।
हाल ही में सौमित्रिषा ने नीले रंग के सलवार सूट में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो होइचोई स्टूडियो की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि वह एक बार फिर इस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर बेहद रोमांचित हैं। हालांकि, सीरीज के नाम और निर्देशक को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक डार्क सस्पेंस ड्रामा होगा। टीवी से शुरुआत कर बड़े पर्दे पर देव के साथ ‘प्रधान’ फिल्म में काम करने वाली सौमित्रिषा अब डिजिटल स्पेस में अपनी पकड़ और मजबूत करने वाली हैं।