आम आदमी को लगा तगड़ा झटका! इंडिगो ने बढ़ाया हवाई किराया, आज रात से जेब होगी ढीली!

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का सीधा असर अब भारतीय हवाई यात्रियों पर पड़ने लगा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अतिरिक्त ‘फ्यूल चार्ज’ लगाने का फैसला किया है। यह नया नियम आज, १४ मार्च की रात १२:०१ बजे से प्रभावी हो जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अब फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।
कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें ८५ फीसदी तक बढ़ गई हैं, जिससे परिचालन लागत में भारी वृद्धि हुई है। नई दरों के अनुसार, घरेलू उड़ानों और भारतीय उपमहाद्वीप के लिए ४२५ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, खाड़ी देशों के लिए ९०० रुपये, दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के लिए १,৮০০ रुपये और यूरोप की उड़ानों के लिए २,৩০০ रुपये का अतिरिक्त टैक्स देना होगा। इंडिगो ने अचानक बढ़े इस बोझ के लिए यात्रियों से खेद जताया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि तेल की कीमतें घटने पर इसे वापस लिया जा सकता है।