कोलकाता में कल ‘ऐतिहासिक’ रैली! बंगाल की राजनीति में ‘दीदी’ को चुनौती देने उतरेंगे पीएम मोदी!

कल यानी शनिवार को कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज रात प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य खुद मैदान पहुंचे। तैयारियों को देखने के बाद दोनों नेताओं ने दावा किया कि कल की रैली बंगाल के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

सुकांत मजूमदार ने कहा, “कल का जनसैलाब यह बता देगा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है। यह एक ऐतिहासिक सभा होगी।” वहीं शमिक भट्टाचार्य ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री के पिटारे से कल बंगाल के लिए कुछ बड़े ऐलान निकल सकते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच, बीजेपी इस रैली के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन कर आगामी विधानसभा चुनाव (2026) का शंखनाद करना चाहती है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *