क्या बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई? ईरान के हमले के बाद दुनिया भर में सनसनी!

क्या इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अब इस दुनिया में नहीं हैं? यह सवाल इस वक्त पूरी दुनिया में गूँज रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही उनकी मौत की खबरों ने इजरायल से लेकर अमेरिका तक हड़कंप मचा दिया है। हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इन खबरों को ‘फेक न्यूज’ करार दिया है, लेकिन फिर भी सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विवाद तब और गहरा गया जब सोशल मीडिया पर नेतन्याहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके हाथ में ६ उंगलियां दिखाई दे रही थीं। नेटिज़न्स का दावा है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI द्वारा बनाया गया है। अमेरिकी पत्रकार कैंडिस ओवेन्स ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि व्हाइट हाउस में घबराहट का माहौल है और युद्ध वैसा नहीं चल रहा जैसा बताया जा रहा है। उन्होंने पूछा, “अगर बीबी (नेतन्याहू) ठीक हैं, तो वह सामने क्यों नहीं आ रहे?”
ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच, ईरान ने दावा किया है कि उन्होंने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत का बदला नेतन्याहू को निशाना बनाकर ले लिया है। नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू, जो सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते थे, पिछले ५ दिनों से चुप हैं, जिससे अटकलों को और बल मिला है। हालांकि इजरायली सरकार का कहना है कि नेतन्याहू सुरक्षित स्थान से सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन उनकी सार्वजनिक अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।